पुरुष नसबंदी कैसे की जाती है? फायदा क्या है?

मैं जानता हूँ की Vasectomy अर्थात पुरूष नसबंदी को लेकर आप के मन में बहुत सारे प्रश्न होंगे। और गारंटी है की आप के हर प्रश्न का जवाब इसी आर्टीकल में मिलेगा बस अंत तक पढिए।

vasectomy-kaise-ki-jaati-hai-hindi

पुरुष नसबंदी क्या है?- What is the Vasectomy in Hindi

दोस्तों इस प्रश्न का जवाब भले ही आपको पता हो या नही किंतु मेरा जवाब पढ़कर ज़रूर आपका ज्ञान बढ़ेगा।

पुरूष नसबंदी (Vasectomy) स्थायी संतान उत्पत्ती के लिए की जानेवाली एक आसान शस्त्रक्रिया है। इस शस्त्रक्रिया में पुरूष के वीर्य में शुक्राणुओं को ले जानेवाली नलीका को काट दिया जाता है या उसे सर्जरी वाले धागे से सील किया जाता है। इसके बाद वीर्य मे शुक्राणु जाना बंद होता है इस कारण उसके साथ संभोग के बाद भी स्त्री गर्भवती नही होती।

स्थायी संतान उत्पत्ति नियंत्रण के लिए आम तौर पर भारत में स्त्रीयों पर शस्त्रक्रिया की जाती है। जो की पुरूषों शस्त्रक्रिया ते मुकाबले ज्यादा जटिल और तकलीफ़ वाली है।

फिर भी देश में लगभग 80% से ज्यादा स्त्रीयों पर ही शस्त्रक्रिया की गयी है। जबकि पुरूषों पर करना बहुत आसान है, फिर भी लगता है इस Vasectomy के मामले में भारत के पुरूषों की मानसिकता कुछ और है।

पुरूष नसबंदी शस्त्रक्रिया (Vasectomy surgery) में जोखिम बहुत कम होती है और सफलता 99% तक संभव है। बस कुछ दिनों तक डॉक्टर द्वारा दिए गये निर्देशों का पालण करना होता है। जिसे हम आगे देखेंगे।

पुरूष नसबंदी कैसे की जाती है? – Purush nasbandi kaise ki jaati hai?

सबसे पहले आप यह भ्रम दिमाग से निकाल दीजिए की Vasectomy मतलब पुरूष नसबंदी कराना कोई बड़ा ऑपरेशन या शस्त्रक्रिया है।

यह एक मामुली शस्त्रक्रीया है जो पुरूष के अंडकोष को भूल का इंजेक्शन लगाने के बाद छोटा सा चीरा लगाकर शुक्राणु का वहन करने वाली नली को करीब 1 सेंटीमीटर काटकर एक विशिष्ट क्लिप द्वारा दोनों सिरों को शिल किया जाता है।

और त्वचा को जोड़ने के लिए टांके लगाये जाते है। नयी तकनीक से बने टाकों के धागें को त्वचा के जुड़ने के बाद खोलने की आवश्यकता नही होती, वह अपनेआप त्वचा के साथ घुलमिल जाते है।

इस शस्त्रक्रिया मे केवल 15 से 20 मिनट का समय लगता है और ऑपरेशन के बाद केवल एक दिन के आराम के बाद घर जाने की छुट्टी मिलती है।

शस्त्रक्रिया की सफलता जाँचने के लिए मतलब वीर्य में शुक्राणुओं की मौजूदगी चेक करने के लिए तीन महीनों के बाद आने के लिए कहा जाता है।

पुरुष नसबंदी के कितने दिन बाद संभोग कर सकते है?

डॉक्टर Vasectomy ऑपरेशन के बाद ज़ख्म पुरी तरह भरने तक लगने वाले समय को ध्यान मे रखकर संभोग के बारे में सलाह देते है।

लेकिन ज़ख्म का भरना भी हर किसी के शारीरिक क्षमता पर निर्भर होता है। शुगर जैसी बीमारी वाले व्यक्ति के ज़ख्म भरने में समय लगता है।

नसबंदी के बाद संभोग के लिए जितना ज्यादा संयम रखेंगे उतना आगे के जिवन के लिए अच्छा होगा।

अगर नसबंदी से 100% सफल संतती नियमन करना चाहते है तो 6 माह तक बिना निरोध (Condom) के संभोग करना उचित नही होगा।

क्योंकि डॉक्टर सर्जरी में जब शुक्राणु वाहक नलीका काट देते है तो संभव है की कुछ शुक्राणु पहले से कटी हुई नलीका के आगे वाले भाग मे मौजूद हो।

इससे स्री के गर्भवती होने का ख़तरा रहता है, क्योंकि गर्भवती होने के लिए बस एक शुक्राणु काफी होता है।
इसलिए 6 महीने तक असुरक्षित संबंध के बारे मे कोई रिक्स नही लेना ही अच्छा है।

पुरुष नसबंदी (Vasectomy) में कितना दर्द हेता है?

डॉक्टर नसबंदी की सर्जरी के समय सबसे पहले यह सुनिश्चित करते है की पेशंट को बिल्कुल दर्द ना हो, या कम से कम दर्द हो।

Vasectomy में सबसे पहले अंडकोष को सुन्न करने के लिए एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाते है। केवल इंजेक्शन का आम इंजेक्शन की तरह थोड़ा दर्द होता है। जब भूल के इंजेक्शन का पावर अपना काम करता है तो पेशंट को पता भी नही चलता की ऑपरेशन कब किया और कब पुर्ण हुआ।

इंजेक्शन का पावर उतरने के बाद पेशंट को हल्का सा दर्द महसूस होने की संभावना है किंतु उसे भी दर्द निवारक (painkiller) दवाईयाँ देकर नियंत्रित किया जाता है।

और सलाह दियी जाती है की शरीर के निचले हिस्से पर दबाव पड़ने जैसा कोई काम ना करे। जख्म के कम होने तक खुद को संभाले और जितना हो सके आराम करे।

पुरुष नसबंदी के बाद डॉक्टर की सलाह या दिशानिर्देश क्या हैं?

आम तौर पर डॉक्टर या सर्जन निम्नलिखित सलाह देते है। जो पालन करने पर पेशंट के लिए लाभदायक है।

ज़ख्म के भरने तक दर्द का एहसास रोकने के लिए समय पर दवाईयाँ लेना।

सर्जरी के अगले दिन से सही सावधानी के साथ नही भी सकते है।

सर्जरी के बाद कुछ दिन तक पीट के बल ही सोना आवश्यक है। ताकी अंडकोष पर शरीर का दबाव ना पडे।

चाहे तो 1-2 दिन बाद दोनों टांगों के बीच तकिया रखकर लेफ्ट या राइट करवट पर आराम से सो सकते है।

कम से कम एक सप्ताह तक भारी सामान उठाने से बचने की सलाह डॉक्टर देते है।

आगले 3 से 6 महीने के बीच कभी-भी वीर्य से शुक्राणु पुर्णतः नष्ट होने की पुष्टि ना कर ले, असुरक्षित संभोग ना करे।

 

vasectomy-ka-fayada-kya-hai

पुरुष नसबंदी के क्या फायदे हैं? – Vasectomy benefits in Hindi

पुरूष नसबंदी स्त्रीयों पर की जानेवाली शस्त्रक्रिया से एक आसान और कम तकलीफ़ वाला संतती नियमन मार्ग है।

पुरूष नसबंदी के बाद संतती नियमन के लिए स्त्रीयों पर कोई शस्त्रक्रिया करना आवश्यक नही।

नसबंदी से पुरूष अपनी स्त्री पर कभी गैर संबंधो संबंधी शंका नही कर सकता। क्योंकि वह उससे जबतक वफ़ादार है गर्भवती नहीं हो सकती।

शस्त्रक्रिया की जवाबदारी स्वयं उठाकर वह अपनी नाज़ुक और प्यारी पत्नी को Tubectomy अर्थात पारंपारीक स्त्री नसबंदी की तकलीफ़ से बचा सकता है।

पुरूष नसबंदी के बारे में भ्रम – Confusion about vasectomy in Hindi 

हमारे देश में पुरूष नसबंदी के बारे में बहुत सारे भ्रम फैले हुए है। शायद इसीलिए लोग इस बारे में पिछे है।

सबसे पहला भ्रम नपुसकता का : पुरूष नसबंदी के बाद पुरूष के पुषत्व में तील मात्र भी फर्क नहीं आता क्योंकि उसका लिंग का फूलना और वीर्य बाहर निकलना बिल्कुल कम नही होता. केवल वीर्य में शुक्राणु नहीं होते.

दूसरा भ्रम चरमसुख(Orgasm) : कुछ लोग ऐसा मानकर चलते है की नसबंदी के बाद संभोग का चरमसुख नहीं मिलता। लेकिन ये सरासर गलत है। आजतक देश में लाखों पुरूषों ने नसबंदी की है उनमें से एक की भी शिकायत आज तक नही है।

तीसरा भ्रम नसबंदी सफल नहीं है: वास्तव में अब तक के शस्त्रक्रियाओं मे 99% सफलता मिली है। 1% केवल इसलिए फेल हो चुकी है की पुरूषों ने शस्त्रक्रिया के बाद समागम में जल्दबाजी की और लिंग में पहले से मौजूद शुक्राणु काम कर गये।

चौथा भ्रम नसबंदी से शारीरिक दुर्बलता : यह भी एक मिथ्या और पूर्ण झुट है, शारीरिक दुर्बलता के कुछ और कारण हो सकते है। नसबंदी से शुक्राणु का स्त्राव (spams) बंद होता है, इसका भी शरीर को अप्रत्यक्ष फायदा ही है।

क्या पुरुष नसबंदी फिर से खोल सकते है?

इसकी संभावना बहुत कम है किंतु यह असंभव नही है। शुक्राणु नलिका को फिर से जोड़ कर सक्रिय करने के लिए ये देखा जाता है की…

नसबंदी करने के बाद कितना समय गुज़र गया,

नसबंदी का तरीका मतलब नसबंदी किस प्रकार की गयी,

नसबंदी खोलकर फिर से नस जोड़ने की तकनीक,

नसबंदी करने और खोलने वाले डॉक्टर की कुशलता

इन सभी बातों का तालमेल अगर सही बैठे तो फिर से पुरुष की नसबंदी (Vasectomy) खोलकर पुरूष द्वारा संतान उत्पत्ति फिर से चालू की जा सकती है।

पुरुष नसबंदी करने के बाद कितने पैसे मिलते हैं?

भारत सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि जाहिर की है जो की 1100 रूपये है।

लेकिन पिछले कुछ समय से 900 रूपये और बढ़ाकर 2000 रूपये प्रोत्साहन के तौर पर पुरूष के बैंक खाते में जमा कर दिये जाते है।

पुरूष नसबंदी के बाद कितने दिनों तक वजन नहीं उठा सकते?

जबतक Vasectomy बाद टांके पुरी तरह से घुलमिल ना जाये और त्वचा फिर से सामान्य रूप से जुडकर ठीक ना हो तब तक कोई भी भारी वजन उठाने से परहेज करना चाहिए।

वैसे डॉक्टर पुरूष की शारीरिक प्रकृति अनुसार 1 से 2 सप्ताह तर की सलाह देते है। फिर भी हम स्वयं अगर अपने दर्द अनुसार अधिक समय तक परहेज रखे तो अच्छा ही होगा।

पुरूष नसबंदी में कितना खर्च आता है?

सरकारी अस्पतालों में पुरूष नसबंदी मुफ्त में की जाती है। और उपर से प्रोत्साहन राशि के रूप में पैसे भी मिलते है।

लेकिन वही व्यक्ति अगर निजी अस्पताल में नसबंदी करवाना चाहता है तो, स्वास्थ्य विभाग की ओर से उस निजी अस्पताल को 2000 रूपये दिये जाते है।

पुरूष नसबंदी के पात्र और अपात्र कौन है?

पुरूष नसबंदी के लिए हर पुरूष आयु के 18 वर्ष बाद पात्र है।

स्थायी संतती नियमन का इच्छुक हर पुरुष नसबंदी के लिए पात्र है।

संभोग के लिए कुछ हफ्तों तक संयम रखने की क्षमता वाले पुरूष पात्र है।

कमर में हर्निया होने पर व्यक्ति Vasectomy के लिए अपात्र होता है जबतक उसका पुरा इलाज ना हो।

डायबिटीज़ का हर पेशंट नसबंदी शस्त्रक्रिया के लिए अपात्र है जबतक वह शुगर कण्ट्रोल ना करे।

लिंग पर कोई सुजन या त्वचा रोग से ग्रासित व्यक्ति नसबंदी के लिए अपात्र है।

शस्त्रक्रिया के समय मानसिक और शारीरिक रूप से दुर्बल या पूर्ण विकलांग व्यक्ति Vasectomy के लिए अपात्र है।

धन्यवाद! दोस्तों Hindi Option डॉट कॉम की इस पोस्ट से आप के मन में Vasectomy अर्थात पुरुष नसबंदी को लेकर जो अहम प्रश्न होंगे उनका ज़रूर समाधान हुआ होगा ऐसी मैं आशा करता हूँ। आप ने लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ा इसलिए आप का दिल से धन्यवाद! अपनी रे कमेंट में ज़रूर लिखना।

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: