पेडों का भोजन प्रकाश संश्लेषण कैसे होता है?

पेड़ पौधे भले ही चलते बोलते नही हो लेकिन उनकी गिनती सजीवों मे होती है। क्योंकि वह भी अन्य सजीवों कि तरह अन्न और पानी ग्रहण करते है। उनमें भी प्रजनन क्रिया होती है अर्थात एक पेड़ से दूसरा उत्पन्न होता है। आज हम उनकी अन्न ग्रहण करने की प्रक्रिया यानी पेड़ों का भोजन प्रकाश संश्लेषण | Food Photosynthesis of Trees in Hindi के बारे मे बात करेंगे।

 

tree-food-photosynthesis-process-hindi

प्रकाश संश्लेषन जानकारी क्यों आवश्यक है?

(Why photosynthetic information is necessary?)

आप ने लेख को पढने की शुरुआत तो की लेकिन क्या आपको पता है इसकी जानकारी होना कितना जरूरी है?

इसमें आप आगे जानेंगे की कैसे वनस्पति (Trees) हमारे प्राण वायु का निर्माण करते है। कैसे पृथ्वी की जीवन अबाधीत रखने मे मदद करते है और यह सबकुछ प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) से संबंधित है। इसलिए इसकी हमे Deeply Informetion हो तो हम इनके रख रखाव का ज्यादा ध्यान रख सकेंगे।

अगर हम उनके Food यानि भोजन का ध्यान रखेंगे जो स्वयं हमारा भोजन है तो यह एक खुद के लिए बड़ी मदद होगी।

अगर आप एक छात्र है तो General knowledge बढ़ जाएगा। और अगर एक किसान के बेटे है तो आप को पता चल जाएगा की हम जो धान उगाते है उसमें हवा, पानी, सूरज और खाद का कैसा और कितना महत्व है। इस प्रक्रिया को जानने से थोड़ा बहुत Food चक्र का भी ज्ञान हमको हो जाएगा।

 

प्रकाश संश्लेषन क्या है? (What is photosynthesis? in Hindi)

Photosynthesis पेड़-पौधों की अपनी उप जीविका के लिए Food तैयार करने की क्रिया को कहते है। इसे प्रकाश संश्लेषन इसलिए कहा जाता है कि यह क्रिया सूरज के प्रकाश और कार्बाइड ऑक्साइड की मदद से की जाती है।

इस क्रिया के दौरान सूरज का प्रकाश रासायनिक उर्जा मे परिवर्तित हो जाता है। जो Trees का खाना बनाने में मदद करती हैं। इसी कारण इनको उत्पादक के साथ स्वयंपोषी भी कहा जाता है।

यदि किसी कारण लंबे समय तक प्रकाश या सूरज की धुप ना हो तो पेड़-पौधे (Trees) सुख जाते है। प्रकाश संश्लेषण ना होने कारण उनकी Food बनाने की प्रक्रिया पूर्णत: बंद हो जाती है।

प्रकाश संश्लेषन के प्रकार (Types of photosynthesis)

वास्तव मे प्रकाश संश्लेषन की जटिल प्रक्रिया के बारे में बहुत से तज्ञों की अपनी अलग-अलग राय है। लेकिन प्रमुख तौर पर Photosynthesis के दो प्रकार है!

1. ऑक्सीजन वाला प्रकाश संश्लेषण

यह सर्वसामान्य प्रकार से पाये जाने वाली संश्लेषण प्रक्रिया है।

इसमे सूर्य की उर्जा इलेक्ट्राॅन, कार्बाइड ऑक्साइड और पानी के संयोग से कार्बोहाइड्रेट बनता है। इस क्रिया मे CO2 को इलेक्ट्रॉन मिलता है और पानी ऑक्सीकृत होता है परिणामत: कार्बोहाइड्रेट ऑक्सीजन के साथ मुक्त हो जाता है। इसी कारण पेड़ हमे दिन मे कार्बाइड ऑक्साइड खींचकर ऑक्सीजन वापस देते है जो समस्त प्राणीमात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।

2. बिना ऑक्सीजन वाला प्रकाश संश्लेषण

इस प्रक्रिया के दौरान पानी से इलेक्ट्रान नहीं लिया जाता है बल्कि दूसरे माध्यमों से लिया जाता है। यह हारे गंधक और बैंगनी बैक्टीरिया द्वारा उपयोग मे लाया जाता है। इस प्रक्रिया मे बिल्कुल ऑक्सीजन का निर्माण नहीं होता बल्कि हाइड्रोजन सल्फाइड बनता है।

प्रकाश संश्लेषन प्रक्रिया – Photosynthesis process in hindi

सौर ऊर्जा की सहायता से CO2 के 6 अणु और पानी (H2O) के 12 अणुओं के साथ जुड़ जाते हैं। फलस्वरूप  कार्बोहाइड्रेट(C6H12O6) यानी शर्करा का 1 अणु, ऑक्सीजन(O) और पानी(HO2) के 6 अणुओं के साथ मिलता है।

इस समस्त प्रक्रिया के दौरान क्लोरोफिल सबसे महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। जिसके बिना Photosynthesis प्रक्रिया संभव हि नहीं है। क्योंकि यह हरे रंग का घटक सूर्य की किरणों के लाल और नीले रंग को सोखने का काम करता है। इसका बैक्टीरियल संस्करण जो होता है उसे बैक्टीरियो क्लोरोफिल कहा जाता है। इसी घटक की मात्रा के कारण हमे Trees के पत्तों का रंग हारा दिखता है।

 

tree-food-photosynthesis-process-in-hindi

 

 

यह भी पढ़िए :

साबूदाना शाकाहारी है या मांसाहारी? कैसे बनता है?

 

प्रकाश संश्लेषण का महत्व (Importance of Photosynthesis in hindi)

प्रकाश संश्लेषन की प्रक्रीया से वायुमंडल मे ऑक्सीजन और कार्बनडाई ऑक्साइड इन दोनों विरोधी वायु का संतुलन बना रहता है।

जब जानवर पेड़ पौधे खाते है तो उनको उससे रासायनिक उर्जा बनी बनाई मिल जाती है।

इस प्रक्रिया को प्राणीयों के जीवन का स्रोत भी कहा जाता है। क्योंकि इस प्रक्रिया के दौरान प्राणी जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन छोड़ा जाता है और प्रणीद्वारा छोड़ा गया कार्बनडाई ऑक्साइड खींच लिया जाता है। अर्थात वनस्पतियों की श्वसन क्रिया दिन मे प्राणियों के विपरीत चलती है।

दुनिया के 80% प्राणी खाने के लिए पेड़-पौधों पर निर्भर है जिसमें मनुष्य भी एक है। बाकी बचे 20% मांसाहारी प्रणीयों की भी अहार श्रृंखला पेड़-पौधों (Trees) से ही शुरू होती है, क्योंकि वह जिस किसी अन्य प्राणी का मांस खाते है वह वनस्पति से ही तो बनता है। तो सोचों कितना बड़ा महत्व है प्रकाश संश्लेषण का!

तापमान का महत्व – Importance of temperature

वायु मंडल में जितना ज्यादा तापमान बढ़ता है उतनी तेज़ी से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया घटीत होती है। क्योंकि यह एक रासायनिक प्रक्रिया है। लेकिन जब तापमान 40° सेल्सियस से ज्यादा तक बढ़ जाता है तो यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है क्योंकि आती तापमान पर यह रासायनिक प्रक्रिया नष्ट होने लगती है। और जब तापमान जब बहुत ठंडा हो तो भी यह प्रक्रिया धीमी चलती है।

पानी और खाद का महत्व – Importance of water and fertilizer

पौधों की विकास के लिए Food बनाने हेतू पानी की बहुत बड़ी भूमिका है। पानी जड़ द्वारा मिट्टी में से आवश्यक तत्वों को पतले घोल के रूप में पत्तों तक पहुँचाता है। इसके मुख्य तत्वों में पोटैशियम, नाइट्रोजन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और गंधक आते है तथा अल्प तत्व में तांबा, जस्त लोहा, मैंगनीज, मोलिबडेनम और बोरन आते है ।

यह तत्व Trees को खाद से मिलते है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका नाइट्रोजन (N) , फॉस्फरस (P) पोटैशियम (K) इनकी होती है जिसे NPK कहा जाता है। अंतत: इन सभी तत्वों को मिलाकर Photosynthesis क्रिया से पेड़-पौधे अपना Food  स्वयं तैयार कर लेते है।

आशा करता हूं की Hindi Hints की इस पोस्ट में आप के जानकारी मिली है की सृष्टि के इस जीवन चक्र को चलाने के लिए पेड़-पौधों का कितना महत्व है और उनके विकास के लिए प्रकाश संश्लेषण का कितना अधिक महत्व रखता है। यह प्रक्रिया सीधे हमारे जीवन पर कितना प्रभाव रखती है यह भी आप को पता चल गया होगा। तथा भविष्य मे हमको पेड़-पौधों की ज्यादा देखभाल करने मे कोई हर्ज नहीं। आप कमेंट बॉक्स में बता सकते है कि आपको यह पेड़ों का भोजन प्रकाश संश्लेषण | Food Photosynthesis of Trees in Hindi पोस्ट कैसे लगी? इस पोस्ट को ध्यान से पढने के लिए दिल से धन्यवाद!

 

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: