कच्चा नारियल का पानी पीने से क्या होता है?

दोस्तों Raw coconut water हम केवल मधुर लगता है इसलिए पीते है। ज्यादातर लोग समंदर के तटवर्ती क्षेत्र में पर्यटन को जाने के बाद सस्ता और सहज उपलब्ध होने कारण एन्जॉय के लिए नारियल पानी पीते है। लेकिन क्या आपको पता है नारियल पानी सेहत के लिए कितना लाभदायक है? कुछ दोस्तों को एक-दो बातें पता भी होगी लेकिन इस लेख को पढने के बाद आप बहुत आश्चर्य करेंगे यह वादा है।
raw-coconut-water-pine-se-kya-hota-hai-hindi-me

कच्चा नारियल पानी (Raw coconut water)पीने से क्या होता है?

दोस्तों Coconut water online पर भी अब बोतल बंद अवस्था में धड़ाम से बिक रहा है।  Raw coconut water अर्थात कच्चे नारियल पानी के आश्चर्य दायक लाभ कुछ इस प्रकार हैं।

लिवर का रक्षक

जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं या मेडिसीन की टैबलेट खाते है उनके लिवर का बहुत बुरा हाल होता है ऐसे मे अगर वह रोज सुबह एक कच्चे नारियल का पानी पीना चालु करे तो बहुत फायदा होगा। इस पानी में एन्टीऑक्सीडेंट का गुण होता है जो कलेजे मे होनेवाली बहुत सी ज़हरीली गति विधि को कम करता है।

इसमे एमिनो एसिड एलानिन भी होता है जो शुगर को उर्जा मे परिवर्तन करने के साथ Liver मे के विषैले तत्वों को नष्ट करता है। इस प्रकार नारियल का पानी लिवर की रक्षा करता है।

टकला होने से रोकता है

कच्चे नारियल पानी के फायदे बालों के लिए अनगिनत है।

सूखे नारियल के उपर जो बाल होते है जिसे हम रेषें कहते है कितने ज्यादा मजबूत होते है। उसकी रस्सी तो दूर एक अकेला तंतु भी नहीं तोड़ पाते हम कुछ ऐसा ही गुण हमारे बालों को भी प्रदान करता है कच्चा नारियल पानी। नारियल पानी मे जीवनसत्व ‘K’ पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाकर झडने से और टूटने से रोकता है। Raw coconut water से रोज़ बालों की मसाज करने से इसमे मौजूद आयरन बालों की जड़ों को ऑक्सीजन पहुंचाने मे मदद करता है जिससे बाल और भी मजबूत होते है।

नारियल पानी एक प्राकृतिक एंटी-फंगल भी है जो बालों से निकलने वाले भुसे को रोकने मे मदद करता है जिसे हम रूसी या डैंड्रफ़ कहते है। Dandruff से परेशान लोगों को नहाते समय आधा घंटा पहले नारियल पानी से बाल धोना चाहिए और फिर नहाते समय बालों मे निंबु निचोड़कर मसाज करते हुए धो देना चाहिए।

जवानी कायम रखने मे मदद

Nariyal pani मे मौजूद साइटोकाइनिन्स कोशिकाओं पर बुढ़ापा कम करने वाला प्रभाव डालता है। इसलिए इसे पीने से हमेशा त्वचा नरम, चिकनी और खिली-खिली सी रहती है। इसका प्रभाव और बढ़ाना है तो चंदन पावडर मे 2-4 चम्मच नारियल पानी डालकर त्वचा पर लेप कर दो त्वचा एकदम निखर जाएगी। खास चेहरे के लिए नारियल पानी लाभकारी (Beneficial) है।

प्रेगनेंसी मे Kachcha Nariyal pani pine se kya hota hai?

बहुत सी महिलाओं के मन मे यह प्रश्न आता है की प्रेग्नेंसी नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? 

कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार गर्भावस्था मे Raw coconut water पीने से अनेक प्रकार के लाभ मिलते है। क्योंकि इस में पर्याप्त मात्रा मे इलेक्‍ट्रोलाइट, कैल्शियम, क्‍लोराइड, राइबोफ्लेविन, मैग्‍नीशियम तथा विटामिन ‘सी’ होते है।

एक अध्ययन से पता चला है की…

प्रेगनेंट महिला की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।

किडनी का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

मुत्र मार्ग के संक्रमण से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

सिने मे होने वाली जलन से आराम मिलता है।

सुबह जी मचलना (माॉर्निंग सिकनेस) से बचाव होता है।

थकान दूर हो जाती है और फुर्ती मिलती है।

कब्ज से मुक्ती मिलती है।

इसमे मौजूद

लो कैलरी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर कारण वजन नियंत्रण मे रहता है।

अब दूसरा सवाल यह आता है की गर्भावस्था में नारियल पानी कब और कितना पीना चाहिए?

 

raw-coconut-water-pine-se-kya-hota-hai-hindi

 

गर्भावस्था में नारियल पानी कब पीना चाहिए? – When to drink coconut water during pregnancy? Hindi

Pregnant महिलाओं मे मॉर्निंग सिकनेस और थकान पहले तीन महीनों मे बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए तब नारियल पानी पीना हितकारक होगा इस समय गर्भ मे बच्चे की दिमाग का विकास भी चल रहा होता है। पहले तीन महीनों के बाद आप डॉक्टर की सलाह से आगे भी इसका सेवन जारी रख सकते है।

गर्भावस्था मे कितना Kachcha Nariyal pani पीना चाहिए?

गर्भावस्था मे छोटी-छोटी बातों का बहुत ज्यादा खयाल रखना पड़ता है इसलिए Raw coconut water पीने की उचित मात्रा भी पता होना जरूरी है। क्योंकि पोषक तत्व होने के बावजूद भी इसका आती सेवन हानिकारक हो सकता है।

इसलिए रोज़ केवल एक ग्लास नारियल पानी ही पीना चाहिए। वह भी केवल हारे रंग के नारियल का। भूरे रंग के नारियल पानी से कब्ज की शिकायत का डर रहता है। अगर महिला को उसका स्वाद पसंद ना आए तो बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

खाली पेट Nariyal pani पीने से क्या होता है?

प्राकृतिक आयुर्वेद से संबंधित बहुत सी दवाईयाँ सुबह खाली पेट लेने की सलाह दियी जाती है। इससे लाभ की संभावना बढती है उसी तरह कुछ लोग सोचते है सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से लाभ होगा?

बिल्कुल ठीक सोचते है लेकिन ठंडे पानी से सिर पर से नहाने के बाद तुरंत Raw coconut water  नहीं पीना चाहिए बड़े  खतरनाक किस्म की सर्दी होती है यह मे अपना अनुभव है। इसलिए नहाने से पहले खाली पेट पीना बहुत अच्छा।

पेट की बिमारी मे लाभकारी

इसका पेट की बीमारी वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। पेट दर्द कम होता है, Acidity से छुटकारा मिलता है।

अल्सर, कोलाइटिस, आंतो मे सूजन जैसी बिमारियों मे सुबह के साथ ही दिन भर थोडा-थोडा नारियल पानी पीने से आराम मिलता है।

Raw coconut water से थकान और चक्कर आने की समस्या मे तुरंत लाभ मिलता है।

सरदर्द का उपाय नारियल पानी

हमेशा एक बात देखने मे आती है की जिनको सिरदर्द हो रहा है उनके मैग्नीशियम का स्तर कम होता है। नारियल पानी मे पुरक मात्रा मे मैग्नीशियम पाया जाता है। जो सिरदर्द कम करने मे मदद करता है। इसलिए सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

हाय ब्लड प्रेशर से बचाता है।

बोतलबंद के बजाए ताज़ा कच्चा नारियल पानी पीने से उसके एंटीथ्रोम्बोटिक गुण उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को रोकने मे मदद करते है। उसमे मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम के कारण रक्तचाप नियंत्रण मे रहता है।

नारियल पानी पीने से क्या नुकसान होता है?

दोस्तों प्राकृतिक रूप के बजाय Raw pressery coconut water या फिर Raw tender coconut water जैसे बोतल बंद नारियल पानी से कितना फायदा होगा ये नहीं कह सकते।

प्रकृति मे हर चीज के बहुत ज्यादा फायदे है थोडे बहुत नुकसान भी होते है। लाभदायक चीज से कुछ नुकसान इनसान की ग़लतियों से भी होते है।

मधुमेह मे यह बहुत लाभकारी है किंतु अधिक मात्रा मे और रोज़ पीने से इसमे मौजूद कार्बोहाइड्रेड की वजह से शुगर लेवल बढ़ने का ख़तरा रहता है।

हाय ब्लड प्रेशर की दवाईयां लेने वालों को नहीं पीना चाहिए इससे ब्लड प्रेशर बहुत कम होने का ख़तरा होता है।

यह स्वयं ठंडा होने कारण शीत प्रकृति वालों को सर्दी जुकाम जैसी समस्याएँ दिला सकता है।

गुर्दे की बिमारियों मे बिना डॉक्टर की सलाह के नारियल पानी नहीं पीना चाहिए

किसी भी सर्जरी के लगभग दो सप्ताह पहले से  Raw coconut water नहीं पीना चाहिए वरना यह सर्जरी कै दौरान Blood pressure नियंत्रण की समस्या पैदा कर सकता है।

आशा है कि आप को Hindi Option की यह कच्चा नारियल पानी पीने से क्या होता है?- Kachcha Nariyal pani pine se kya hota hai? पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी। आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख कर हमे बताये। ध्यान से पढने के लिए दिल से धन्यवाद!

 

 

 

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: