नाटो आर्मी क्या है? नाटो की स्थापना कब और क्यों हुई?

भारतीय मीडिया में नाटो और NATO Army शब्द आप ने बहुत बार सुना होगा। आज हम उसी What is NATO Army in Hindi के बारे मे अंदर बाहर की जानकारी आप के लिए लेकर आयें है ज़रूर पढिए।

 

nato-sena-kya-hai

नाटो क्या है? : What is NATO in Hindi

दोस्तों पिछले कुछ दिनों में दुनिया में दो देशों का युद्ध छीड गया था उस समय आप ने टीवी पर नाटो सेना, नाटो देश के बारे में सुना होगा या फिर उससे पहले भी कहीं पर आप ने सुना होगा। दरअसल उत्तरी अटलांटिक देशों का NATO Army एक ऐसा सैन्य गठबंधन है जो सामुदायिक रक्षा के सिद्धांत पर चलता है।

इसके सदस्य देश आपस में होने वाले विवादों को स्वयं हल करते है। मतलब इसके गठन से नाटो देशों मे आपस में जंग छिड़ने की संभावनाएं कम होती है। नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। वहीं से इसको Operate किया जाता है।

नाटो का अर्थ क्या होता है? : NATO full form in Hindi

NATO का पूर्ण अर्थ है North Atlantic Treaty Organization जिसे हिन्दी में उत्तरी अटलांटिक संधि संघटन कहा जाता है।

अंग्रेजी अक्षरों के क्रम अनुसार NATO शब्द का विस्तार कुछ इस प्रकार है।

N = North

A= Atlantic

T= Treaty

O= Organization

NATO Army की स्थापना कब और क्यों हुई?

स. न. 1949 में नाटो नाम से अंतर-सरकारी संगठन का गठन अमेरिका के वाशिंग्टन मे हुआ था। इसकी स्थापना दूसरे विश्व युद्ध के बाद पूर्व-पश्चिम के अंदर बढते तनाव के मद्देनज़र हुई थी।

पूंजीवादी देशों को सोवियत का साम्यवादी विस्तार का भय सता रहा था। तभी अमेरिका के नेतृत्व में नाटो नाम से सामूहिक सुरक्षा प्रणाली का गठन हुआ।

इसका उद्देश्य सोवियत के साम्यवादी विचारधारा को रोकना था। तथा NATO Army के रूप में उसके आगे प्रतिद्वंदी तैयार रखना यही था।

नाटो में कितने देश है?- List of NATO countries 2022 in Hindi

नाटो का गठन 12 देशों की सहभागिता से हुआ था। आगे बढते-बढते वर्तमान समय तक इसके सदस्य देश की संख्या अब 30 हो गयी है। जिनकी लिस्ट मैने नीचे दिए है। तो चलिए जानते है नाटो देश कोन-कोन से है? 

List of 12 countries at founding time NATO in Hindi 

  1.  Denmark (डेनमार्क)
  2.  United States (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  3.  Belgium (बेल्जियम)
  4.  France (फ्रांस)
  5.  Canada (कनाडा)
  6.  United Kingdom (यूनाइटेड किंगडम)
  7.  Norway (नॉर्वे)
  8.  Luxembourg (लक्जमबर्ग)
  9.  Portugal (पुर्तगाल)
  10.  Netherland (नीदरलैंड)
  11.  Italy (इटली)
  12.  Iceland (आइसलैंड)

List of 18 countries that became NATO members after establishment in Hindi

  1.  Spain (स्पेन)
  2.  Bulgaria (बुल्गारिया)
  3.  Estonia (एस्टोनिया)
  4.  Hungary (हंगरी)
  5.  Albania (अल्बानिया)
  6.  Greece (ग्रीस)
  7.  Czech Republic (चेक गणराज्य)
  8.  Latvia (लातविया)
  9.  Montenegro (मोंटेनेग्रो)
  10.  Lithuania (लिथुआनिया)
  11.  North Macedonia (उत्तर मैसेडोनिया)
  12.  Norway (नॉर्वे)
  13.  Poland (पोलैंड)
  14.  Slovenia (स्लोवेनिया)।
  15.  Roman13. Slovakia (स्लोवाकिया) ia (रोमानिया)।
  16.  Turkey (तुर्की)
  17.  Croatia ( क्रोएशिया)

नाटो का प्रमुख उद्देश्य क्या था? – What was the main objective of NATO? in Hindi

NATO अर्थात उत्तरी अटलांटिक देशों के संघटित होकर सामुहीक  सुरक्षा संस्था (Organization) बनाने के पिछे 6 ठोस उद्देश्य थे जिसे हमने नीचे क्रम वार दिया है।

1. पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण था NATO Army द्वारा सोवियत संघ की ताकत को रोकना मतलब उसके बढते दायरे को रोकना और उसे सीमित कर देना। अब सोवियत संघ क्या है? इसकी जानकारी आप इंटरनेट पर  ढूँढ सकते है।

2. सामूहिक रक्षा के सिध्दांतों पर चलना और सदस्य देशों में शांति और स्थिरता पैदा करना। जब भी कोई दो या तीन देश आपस में टकरा जाये तो NATO Military द्वारा जारी सैद्धांतिक कार्यवाही से उनके मामलों को निपटना और दोनों देशों का नुकसान होने से बचाना। तथा नाटो ले बाहरी देशों मे से कोई अगर आक्रमण सदस्य देश पर कर दे तो प्रतिकार के लिए उसको NATO Force द्वारा मदत उपलब्ध करवाना।

3. नाटो के सदस्य बने देशों की आर्थिक स्थिरता और सेना की प्रगति पर ध्यान देना मतलब उन्हे दोनो क्षेत्र मे उन्नत बनाने हेतु  काम करना। हर सदस्य देश विकसित राष्ट्र बने और मजबूत रक्षा प्रणाली वाला बने इसके प्रति प्रतिबद्ध रहना।

4. युद्ध, नैसर्गिक आपात काल, महामारी आदि जैसे किसी भी संकट में स्थितियों का प्रबंधन करना, और सहकारी सुरक्षा को प्रोत्साहित करना। राजनीतिक कूटनीतिक और सैन्य तरीकों से अपने सदस्य देशों की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा हमेशा करना. तथा सदस्यों के बीच आपस में सहयोग और विश्वास निर्माण करना.

5. सदस्य देशों के बीच एकजुटता लाना एक दूसरे के प्रति दोस्ती का भाव निर्माण करना जिससे यूरोप में स्थायी शांति को कायम करने में बल मिले। ओर सभी देश उन्नति कर सके।

6. किसी भी कठिन या अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए सदस्यों को NATO Army के पर्याय द्वारा एक मंच प्रदान करना। जहाँ वे परामर्श कर सके और उचित निर्णय ले सके.

 

nato-army-ki-sthapana-kab-aur-kyon-hui

क्या भारत नाटो का सदस्य है?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है, खास करके जो देश भक्त है। देश भक्तों को लगता है की हमारा भी देश सुरक्षित रहे और किसी से काम न हो।

वर्तमान समय भारत नाटो का सदस्य नहीं है लेकिन नाटो देशों के साथ भारत के अच्छे संबंध है। रक्षा क्षेत्र में सहयोग सैन्य आदान-प्रदान आदि भूमिका भारत को नाटो सदस्यता के करीब रखती है।

अगर भारत प्रत्यक्ष नाटो में शामिल होता है तो पाकिस्तान और चीन को यह बड़ा झटका होगा। लेकिन रशिया के साथ बरसों से जो मजबुत संबंध है उसमें दरार आने की संभावना है जैसे यूक्रेन और रशिया के बीच हुआ है।

दूसरी बात चीन भी अब रशिया से दोस्ती कर चुका है उसमें और मज़बूती आ जाएगी। हाल ही में भारत के साथ अच्छे संबंध को लेकर रूस काफी नाराज़ दिख रहा है। ऐसे में भारत का नाटो में सहभागी होना हितकारक नहीं होगा।

NATO Army क्या होती है? 

30 देशों का नाटो संगठन ही नाटो सेना है। इसमें हर देश का एक उचित सैन्य हिस्सा होता है। सभी देशों की संयुक्त सेना मिलकर नाटो सेना बनती है। जो किसी भी देश पर बाहरी देशों का हमला होता है तो वह मदद के लिए पहुँच जाती है।

इस सेना को लढने के लिए लगने वाली सामग्री भी सभी सदस्य देशों के द्वारा मुहैया कराई जाती है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की Hindi Hints की यह NATO Army kya hai? पर लिखी गयी पोस्ट आप को ज़रूर पसंद आयी होगी। नाटो के बारे में आप के पास और कोई जानकारी हो तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे तथा इस लेख के बारे में अपनी राय देने के लिए बिल्कुल नही भूलना। आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढने के लिए दिल से धन्यवाद!

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: