Whatsapp के रंगीन दिल के इमोजी का मतलब क्या है?

Whatsapp Heart emoji meaning क्या होता है? हमें पता होना चाहिए! क्योंकि दिल का चित्र विविध कलर में इमोजी के रूप में किसी को भेजते है। हर दिल के इमोजी के अर्थ को जानने के लिए इस लेख को पढिए।

Color-Heart-emoji-meaning-in-Hindi

Emoji meaning in Hindi

इमोजी वह सचित्र प्रतीक हैं जो भावनाओं, कार्यों, वस्तुओं आदि को समजाने वाले तरीके से व्यक्त करते हैं।

😀 – मुस्कान – मुस्कुराता हुआ चेहरा
😂 – हंसी – खुशी के आंसुओं वाला चेहरा
😍 – दिलचस्पी – दिल की आंखें
😊 – खुशी – मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता चेहरा
😎 – स्वागत – धूप के चश्मे के साथ मुस्कुराता चेहरा (कूल)
😋 – स्वाद – चेहरे का स्वाद चखने वाला भोजन (स्वादिष्ट)
😢 – रोना -रोता हुआ चेहरा
😔 – उदासी – चिंतित चेहरा (उदास)
🙏 – प्रार्थना – हाथ जोड़कर (नमस्ते या प्रार्थना)
😴 – नींद – सोते हुए चेहरा
😆 – हंसी – मुस्कुराता हुआ तिरछा चेहरा
😱 – डर – डर से चिल्लाता चेहरा

इमोजी के अर्थ कभी-कभी विभिन्न सांस्कृतिक और भाषा के संदर्भों में भिन्न हो सकते हैं।
इन उदाहरणों के अतिरिक्त आज हम खास तौर पर रंगीन दिल वाले इमोजी के अर्थ जानेंगे।

Whatsapp Multi color heart Emoji meaning in Hindi

विविध रंगों में Love या दिल के Symbol हम वाटसप, फेसबुक जैसे Social media site पर देखते है लेकिन इनके अर्थ और उपयोग को नही जानने कारण इनका उपयोग भी बहुत कम लोग करते है।

आज इस लेख में हम विस्तार से Love emoji का परिचय कर लेंगे ताकि भविष्य में इसका उपयोग करने का सही ज्ञान हमको हो। इस से Chatting के दौरान हमारा Impression भी बढ़ेगा।

💙 Blue heart meaning in Hindi

यह Blue Color hart Emoji विश्वास के साथ शांति के प्रतीक के रूप में भी भेजा जाता है। दोस्त हो या आशिक किसी को आपने प्रेम के प्रति वफ़ादारी दिखाना हो तो नीला दिल इमोजी सबसे अच्छा होगा। यह अभिव्यक्ति की पहचान की तौर पर भी भेजा जाता है।

❤️ Red Heart emoji meaning in Hindi

सच्चे प्यार की निशानी का प्रतीक यह Red Color heart Emoji है। यह इमोजी प्यार का इज़हार करने के बाद अपने साथी को भेजा जाता है। इस इमोजी से भाव यह निकलता है की हम तुमसे सच्चा और बेहद प्यार करते है।

🤍 White heart meaning in Hindi

दिल उस मोहब्बत की निशानी है जो कभी खत्म नहीं की जा सकती उस प्यार में Breakup जैसे गंदे शब्द के लिए कोई जगह नही होती। यह White Color heart Emoji  खास तौर पर माँ-बाप अपने बच्चों के लिए भेजते है जो एक पवित्र प्यार की निशानी भी मानी जाती है।

यह इमोजी इस बात की भी गवाही देता है की प्यार का मतलब केवल वासना या स्वार्थ नहीं होता। प्यार का असली अर्थ इसी इमोजी से प्रकट होता है।

💚 Green heart Emoji meaning in Hindi

वैसे इसे Jealous heart अर्थात ईर्ष्यालु दिल

के नाम से जाना जाता है, किंतु Green color स्वास्थ्य का प्रतीक होने कारण अक्सर लोग इसे Healthy hart के लिए भी इस्तेमाल करते है।  प्यार में सौ प्रतिशत सफलता के बाद भी स्वस्थ दिल को भेज सकते है।

इसका दूसरा रूप ईर्ष्या से जुड़ा है जो औरों की कामयाबी पर जलन या नकारात्मक सोच का भाव रखता है।

🧡 Orange Heart emoji meaning in Hindi

Orange color के दिल को दोस्ती के प्रतीक के रूप में पहचाना जाता है। साथ ही दक्षता और मदद के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

यह कलर का दिल इमोजी एक पुरूष मित्र दूसरे पुरूष मित्र को दोस्ती के लिए भी भेज सकता है। और एक स्त्री भी दूसरी स्त्री मित्र को भेज सकती है।

 💛 Yellow heart meaning in Hindi

पीले कलर का दिल मित्रता के लिए उपयोग किया जाता है।  किसी भी प्रकार का जात, धर्म, लिंग भेद ना करते हुए निस्वार्थ, स्वच्छ प्रेम, पवित्र भावना कि निशानी के तौर पर यह Yellow Color heart Emoji  भेजते है। तथा आनंदी भाव प्रकट करने के लिए भी इसी इमोजी का उपयोग होता है।

 🖤 Black heart meaning in Hindi

काला दिल दुख का प्रतीक है। यह नकारात्मक भाव को दर्शाता है।  हम इसे नफरत के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। कोई आशिक अपने साथी से नफरत जताना चाहता है तो वह इस काले दिल को भेज सकता है।

💜 Purple heart Emoji meaning in Hindi

बैंगनी कलर का दिल संवेदनशील प्यार का प्रतीक है। इसका उपयोग संपत्ति के विषय में भी किया जाता है। बहुत सारे उपयोग कर्ता इस कलर के दिल का उपयोग अपनी मेकअप वाली फोटो के साथ करते है।

Style-Heart-emoji-meaning-in-Hindi

Multi style Heart emoji meaning in Hindi

कलर वाली Love emoji के साथ हम विविध स्टाइल की लव इमोजी का भी उपयोग करते है।  तो चलिए लगे हाथ इनके अर्थ और उपयोग के बारे में भी जानकारी पढ़ेंगे।

💖 Sparkle Heart emoji meaning in Hindi

दिल के इमोजी में कुछ चमकते तारे के निशान दिखते है उसे Sparkle heart कहते है। यह चंचल प्यार का प्रतीक माना जाता है। प्यार में एक दूसरे की छेड़खानी करने वाले टेक्स्ट के साथ यह बैंगनी दिल भेज सकते है।

प्यार में छेड़खानी से एक दूसरे को आनंद मिलता है इसलिए इसे Sweet love के निशान के रूप में भी जाना जाता है। और उपयोग किया जाता है।

 💓 Beating Heart emoji meaning in Hindi

यह कंपन के भाव दिखाने वाला गुलाबी कलर का दिल है। इसके कंपन जैसे दिखने वाली तरंग रेखायें दिल के जोर से धड़कने की ओर इशारा करती है।

मोहब्बत करने वाले दिल की धड़कन को आपने आशिक को महसूस कराने के लिए यह दिल भेज सकते है।

💗 Growing Heart emoji meaning in Hindi

एक दिल जिसके पिछे दूसरा दिल छिपा है या युँ कहो वही दिल बड़ा होते जा रहा है। इस तरह का आभास दिल की बढती Fillings को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है।

जैसे कोई आशिक किसी के प्यार में पड़ने के बाद उसकी चाहत बढते ही जा रही हो ऐसा भाव इस दिल से निकलता है।

❣️ Heart exclamation mark Emoji meaning in Hindi

दिल के नीचे विस्मयादिबोधक बिंदु दिखाने वाला इमोजी आप ने Whatsapp पर ज़रूर देखा होगा। इसे भेजने का मतलब है आप किसे से पूर्ण रूप से सहमत है।

यह इमोजी एग्रीमेंट का प्रतीक है, इसलिए इसे किसी Agreement के लिए भी शेयर किया जाता है।

💔 Broken Heart emoji meaning in Hindi

इस दिल के Position से ही समझ सकते है कि यह क्या भाव दर्शाता है। जब व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ विश्वास टूटता है तो वह ज़ख्म दिल की गहराई तक पहुँच कर दिल टूट जाता है।

Broken heart Emoji  नफरत के करने वाले संदेश के साथ भी भेज सकते है। यह नाराज़गी के साथ रिश्ते के टूटने का एहसास कराता है।

 💘 Heart with arrow Emoji meaning in Hindi

यह तीर वाला दिल खास लव के लिए है, जो दिल को आशिक के प्यार से घायल होने की निशानी के तौर पर दिखाया जाता है।

तीर के दाएँ या बायें होने से कुछ फर्क नही पड़ता दोनों का मतलब एक ही होता है। प्यार करने वाले इस दिल का सबसे ज्यादा उपयोग करते है। लग-भग सभी प्यार करने वाले इसका कभी ना कभी उपयोग करते ही है।

💕 Two Heart emoji meaning in Hindi

दो दिल एक साथ मतलब जैसे प्यार का मौसम हो। और दो Aashiq प्यार कर रहे है ऐसा भाव इस इमोजी से निकलता है।

अपने प्रिय व्यक्ति को मिलन के संदेश के साथ यह दो दिल वाला इमोजी भेज सकते है।

💝 Heart with bow Emoji meaning in Hindi

यह Ribbon से बंधा हुआ दिल Gift जैसा लगता है। यह खास अपना दिल किसी को तोहफ़ा मे दे रहे है ऐसी फीलिंग्स के लिए भेजा जाता है।

यह इमोजी प्यार करने वालों के लिए प्यार बढ़ाने के लिए विशेष महत्व रखता है।

टिप : कुछ इमोजी कम्प्यूटर डेस्कटॉप पर नहीं दिख रहे है तो आप इस पोस्ट को मोबाइल में पढ़िए। असुविधा के लिए खेद है। 

आशा करते है की Hindi Option की इस पोस्ट से आप को Heart emoji meaning in Hindi के बारे में पूर्ण जानकारी मिल चुकी होगी। आप अपनी राय लिखे और आसान लाइफ स्टाइल के लिए और भी जरूरी आर्टिकल पढने के लिए फिर से हमारे साइट पर आयें। अंत तक पढने के लिए दिल से धन्यवाद!

यह भी पढ़िए :

 55 इमोजी के अर्थ और उपयोग 

निष्क्रिय कमाई से अमीर कैसे बने? 

 

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: