ब्यूटी पार्लर घर पर कैसे शुरू करें? (सम्पूर्ण मार्गदर्शन)

घर बैठे कुछ पैसे कमाने के लिए Beauty parlor का बिजनेस शुरू करने का इरादा है तो आप सही जगह आये हो। यहाँ आपको इसका सम्पूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा।

beauty-parlor-at-home-in-Hindi

Beauty parlor क्या है?

अब तो नादान बच्चा भी इस प्रश्न के जवाब को जानता है फिर भी मै अपनी भाषा मे सटीक और आसान विश्लेषण से समझाउँगा।

Beauty parlor वह दुकान है जहाँ पर व्यक्ति के विशेषता महिलाओं की  Hair dressing की जाती है अर्थात

केशभूषा को सवांरा जाता है। बालों को चेहरे को सुंदर दिखाने के हिसाब से सेट किया जाता है। इसके साथ कॉस्मेटीक उत्पादनों से श्रृंगार (Makeup) करके त्वचा को गोरा चीट्टा एवं आंख, ओठ आदी को सुंदर दिखाने का प्रयास किया जाता है।

इस सुविधा का उपयोग महिलाएँ कोई function त्योहार, Family Program मतलब शादी, पूजा Birthday आदी के समय Daily life से कुछ अलग सजने संवरने के लिए करती है।

Beauty parlor Business के फायदे!

महिलाओं के लिए इस Ladies parlour बिज़नेस को आप कम से कम  खर्चे में घर पर ही खोल सकते है।

महिलाएं घर संभाल कर इस बिज़नेस के लिए अपना टाइम मैनेज कर सकती है।

महिलाएं अपना समय बचाने के लिए हमेशा अपने घर के पास ब्यूटी पार्लर ढूँढती है।(Beauty parlor near me) इस बात का भी फायदा होगा।

ब्यूटी पार्लर मे नये-नये ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर भी अच्छे पैसे कमा सकते है।

ब्यूटी पार्लर कोर्स कैसे सीखें? – How to Learn Beauty Parlor Course? in Hindi

एडवांस लेवल का मेकअप सिखने के लिए आपको ब्यूटीशियन का कोर्स करना जरूरी है। इस कोर्स के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं लगता बल्कि 6 महीने से लेकर 1 साल तक के समय मे पुरा हो जाता है।

यह कोर्स ब्यूटीशियन का काम करने वाले एक्सपर्ट लोग ही ट्रेनिंग सेंटर खोलकर सिखाते है। यहाँ पर शिक्षार्थी को प्रत्यक्ष काम देकर उनसे प्रैक्टिकल करवाया जाता है। और एक नया Beautician बनते है।

इसके अतिरिक्त भारत की सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजना में Skill India Mission (कौशल भारत अभियान) के तहत यह कोर्स मुफ्त मे सिखाया जाता है। यह योजना देश मे युवाओं के लिए रोज़गार उत्पन्न करने हेतु 16 नवंबर 2015 को PMKVY के नाम से शुरू की गयी है।

 ब्युटी पार्लर खोलने के लिए खर्चा कीतना आता है?

एक साधारण काम चलाऊ ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 1 से 2 लाख रूपये तक का ख़र्चा आता है। लेकिन अगर सभी सुविधाओं से संपन्न खोलना हो तो कम से कम चार से पांच लाख तक खर्च करना पड सकता है। यह खर्च मशीनों की क्वालिटी और अन्य उत्पादनों की गुणवत्ता फर्नीचर आदी पर निर्भर करता है।

जीतना ज्यादा खर्चा करेंगे उतना ग्राहक आकर्षित होते है। कुछ लोग एअर कंडिशन सुविधा तक उपलब्ध कराते है। जिसके लिए कुछ अलग खर्च आता है। इस व्यवसाय के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध विविध योजनाओं से लाभ भी उठा सकते है।

ब्यूटी पार्लर लायसन – Beauty Parlor Liaison

वैसे तो अब तक घर में केवल ब्यूटी पार्लर चलाना हो तो कोई विशेष License का प्रावधान नही है। फिर भी कुछ खास जगहों के लिए नगर निगम की परमिशन जरूरी कर दिया है।

और अगर आप स्वयं चाहो तो शॉप एक्ट लायसेन्स के लिए आवेदन दे सकते है। देश भर में लाखों Home made Beauty parlor है वह शॉप एक्ट लायसन से ही चलते है। इससे उनको यह फायदा होता है की उनके बिजनेस का नाम सरकारी दफ्तर में रजिस्टर्ड हो जाता है और उससे वह सरकारी योजनाओं का लाभ भी वे सकते है तथा शॉप के Develop के लिए किसी बैंक से लोन पाने के लिए अप्लाई भी कर सकते है।

ब्यूटी पार्लर विज्ञापन

घर पर Beauty Parlor  खोलने के बाद लोगों को उसकी जानकारी करवाना बहुत जरूरी है। तभी ग्राहक में वृद्धि होगी। इसलिए आप स्थानिक मे विज्ञापन स्वयं कर सकते है।

जैसे अपने घर के बहार आकर्षक फोटो के साथ डिजिटल बैनर लगाना। अगर घर किसी रोड से संलग्न है तो रोड के दोनो ओर घर की तरफ बाण दिखाते हुए बैनर लगा सकते है। छोटे-छोटे हस्त पत्रक (Pamphlet) छपवाकर बांट सकते है। गांव के गली, नुक्कड़, चौराहे पर पोस्ट चीपका कर भी विज्ञापन कर सकते है।

इसके अतिरिक्त किसी लोकल विज्ञापन सर्विस मुहैया करवाने वालों का सहारा भी ले सकते है। Google map में भी अपने पार्लर का लोकेशन जोड़ दे ताकि आप के शहर के लोग जब भी Beauty parlor near me को सर्च करेंगे तो आप का एड्रेस उनको मिल जाये।

beauty-parlor-product-list
beauty-parlor-product-list

पार्लर खोलने के लिए आवश्यक सामग्री

ब्यूटी पार्लर में क्या-क्या होता है? इलेक्ट्रानिक और रासायनिक उत्पादन अधुनिकता के युग में हर क्षेत्र में प्रवेश कर चुके है। Beauty Parlor  के लिए भी इन उत्पादन की आवश्यकता होती है। तो चलिए जानते है। कुछ जरूरी उत्पादनों के नाम

ब्यूटी पार्लर जरूरी मशिन

पार्लर के लिए जरूरी मशिन और वस्तुएँ जिनके बिना पार्लर अधूरा है।

  • Facial chair
  • Rotating chair
  • Dressing table
  • Body massager
  • Head steamer
  • Skin analyzer
  • Shampoo wash unit
  • Foot spa
  • Hair cutting machine
  • Hair dryer
  • Mirror

ब्यूटी पार्लर जरूरी सामान

पार्लर का वह सामान जिसे पार्लर में हमेशा मौजूद रहना ही चाहिए

  • Face cream lotion
  • Surgical Gloves
  • Hair Removing wax
  • Hair spray
  • Hair jel
  • Hait dye
  • Hair shampoo
  • Perming lotion
  • Sponge cotton
  • Acetone
  • Towels

ब्यूटी पार्लर व्यवसाय बढ़ाने के उपाय : Beauty parlor business growth ideas in Hindi 

चलिए आप ने Beauty Parlor  तो चालू किया लेकिन अब ग्राहक कहाँ से लाये? Beauty parlor Business Success कैसे होगा?

ग्राहक बढाने के कुछ आइडिया हो तभी तो अपना बिज़नेस ग्रोथ कर सकेंगे। मुझे लगता है जीतना प्रभावी विज्ञापन हम अपने मुँह से कर सकते है उतना किसी और माध्यम से नहीं।

इसलिए अपने गली मोहल्ले में जितनी महिलाएँ है उनसे बातों-बातों में अपने बिज़नेस के बारे में बतायें और  उनकी भी कोई सहेलियाँ हो तो उनको बताने को कहें।

अतिरिक्त उन्हे लुभाने के लिए कुछ Discount वाले स्किम की रचना करे। भले शुरू मे जादा मेहनत लगे और दो पैसे कम मिले लेकिन ग्राहक अपनी दुकान पर आना जरूरी है। 10 में से 5 ग्राहक तो गारंटी से परमनंट हो जाते है और अगर सर्विस पसंद आयें तो 10 मे से 10 भी हो सकते है।

ग्राहक की एक मानसिकता होती है, उसके दाम के फ़िक्स मोबदला देने के बाद उपर से रत्ती भर भी कुछ ज्यादा दो वह पुरी सर्विस से खुश नही होगा बल्कि उस रत्ती भर एक्स्ट्रा से खुश होगा। इसलिए बस हमे हमेशा आगे बढ़ने के लिए उसी बात का फायदा उठाना चाहिए।

तो चलिए ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के लिए अंत मे आपका इरादा पक्का करते है इस नीचे पूछे गये सवाल के जवाब से।

Beauty parlor का व्यवसाय क्यों करे?

क्या आप को पता है Beauty Parlor व्यवसाय पैसों के साथ व्यक्ति को बहुत सारा आनंद और खुशी भी देता है। जब आप किसी असुंदर काले या गेहूंए कलर के चेहरे को अपनी मेहनत से आकर्षक सुंदर मनमोहक बनाते है तो इसकी खुशी कुछ अलग ही होती है।

अगर वह ख़ुशी कैसी होती है यहां अभी महसूस करनी है तो यहाँ क्लिक करके एक एप डाउनलोड कीजिए और एक गेम की तरह युज करके उसमें कोई फोटो अपलोड करके उसको मेकअप कीजिए फिर बताये कितना आनंद आता है। ( याद रहे फोटो में व्यक्ति पहले से सुंदर ना हो।)

दूसरी बात महिलाओं को जन्म से सजने सवरने मे आनंद आता है यह एक स्वाभाविक गुण है। Beauty parlor मे फर्क सिर्फ इतना है की वहाँ स्वयं के बजाए दूसरी स्त्री को सजाना होता है। और वह ये काम बहुत आसानी से तथा मन लगाकर कर सकती है।

परिणाम स्वरूप पैसों के साथ बिज़नेस में नाम कमाने का मौका भी मिलता है। आप देखते होंगे बडे-बडे शहरों मे कितने नामी-गिरामी ब्यूटी पार्लर होते है, जो सिर्फ नाम से चलते है।

आशा करता हुँ की आप Hindi Option की इस पोस्ट से Beauty Parlor ghar par kaise shuru kare? के बारे मे अच्छी जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे। आप ने पोस्ट को अपना कीमती समय देकर पुरे ध्यान से पढ़ा इसलिए दिल से धन्यवाद!

 

Leave a Reply

Balram Bomanwad

मैं बलराम बोमनवाड आप को प्रणाम करता हूँ। मुझे ख़ुशी है की आप ने आप की खोज से संबंधित सामग्री ढूंढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट का चयन किया है। मुझे आशा है की आप बिलकुल निराश नहीं होंगे आप के प्रश्न और समस्या का समाधान करना ही मेरे इस वेबसाइट का उद्देश्य है। और मुझे भरोसा है की आप अपनी खोज के लिए बार-बार मेरे साइट पर आएंगे। अपनी अनमोल राय कमेंट बॉक्स में लिखे। आप का दिल से धन्यवाद !
View All Articles
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: