5G Network के बारे में हमारे देश में फायदे से अधिक उसके दुष्परिणामों पर ज्यादा चर्चा चल रही है। चलिए आज हम सच्चाई जान लेते है। ताकि आप भी सावधान रह सके।
5G Internet कीसे कहते है?
5G एक इंटरनेट फ्रीक्वेंसी के नये संस्करण का नाम है। जो विज्ञान युग को गती प्रदान करने के लिए एक संशोधित कदम है। आज हम उसी कदम का परिचय, फायदे और नुकसान के बारे मे 5G नेटवर्क क्या है? (फायदे और नुकसान) – 5G Network kya hai? in Hindi इस लेख मे जानेंगे।
5G तकनीक क्या है?
दोस्तों इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में E और G अक्षर का बड़ा दबदबा है। आज उनमें से हि एक अक्षर वाली तकनीक 5G के बारे में जानेंगे।
जैसे की आप ने उपर पढ़ा 5G Network एक Internet frequency के नये संस्करण का नाम है। यहाँ पर G अर्थात Generation आप उसे हिन्दी में पाँचवाँ संस्करण या पाँचवीं पीढ़ी भी कह सकते है।
5G कैसे काम करता है?
अब हम बात करेंगे 5G Network के काम करने के तरीके की और विशेषताओं की। दोस्तों फ़ाइव जी नेटवर्क और कुछ नहीं बल्कि 4G Network का अगला वर्ज़न है। जिसके फ्रिक्वेंसी में अपडेट लाया गया है।
लेकिन यह 4G को कवर नहीं करेगा बल्कि यह इसके लिए 5GNR Air interface का उपयोग करेगा। फ़ाइव जी अधिक स्पीड, कम लेटंसी और अधिक Flexibility वाला संस्करण है।
इंटरनेट का यह संस्करण डिजिटल सिग्नल को अलग-अलग चैनल्स मे रेग्युलेट करता है। इस प्रक्रिया को OFDM कहा जाता है। यह इस बात पर ध्यान देता है की अन्य सिग्नल्स की दखलअंदाजी ना हो।
क्या 4G मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क काम करता है ?
5G Network की जानकारी (परिचय)
नाम: 5G नेटवर्क
स्पीड : 20 GBPS (गेगा बाइट प्रति सेकेंड)
इंटरनेट स्पीड: 1GB डाउनलोड प्रति सेकेंड
बैंडविड्थ: 3500 मेगाहर्ट्ज
लाँच वर्ष: 2020
भारत में लाँच: 2021, जुन के बाद
5G Technology का भारत में परीक्षण
दुनिया में फ़ाइव जी नेटवर्क की संशोधन पर काम मई 2013 से ही शुरू हुआ था। इसके सफल संशोधन के बाद भारत में मई 2021 को ही दूरसंचार विभाग ने
रिलायंस Jio, वोडाफोन, भारती एयरटेल और एमटीएनएल के एप्लीकेशन को मंजूरी देकर इसके टेस्ट की परमिशन दे दी लेकिन शर्त यह थी की कोई भी दूरसंचार कंपनी चीनी प्रौद्योगिकी का बिल्कुल इस्तेमाल नही करेगी।
इसके बाद कंपनियों ने Launching के लिए अपना काम शुरू किया जो लगभग जुन 2021 के बाद तक पुरा होकर भारत में 5 जी तकनीक लाँच होगी।
5G Network से क्या फायदा है? – 5g network benefits in Hindi
5G Network आधुनिकता के दौर में और एक नया नाम नया परिचय और नयी सुविधा हमारे लिए सुखों का भंडार लेकर आया है। उसका स्वागत करना हमारा कर्तव्य बनता है। लेकिन हम बुद्धिजीवी है तो उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचना भी हमारा काम है।
इसके स्पीड की बात करें तो फोर जी की पीक स्पीड 1 GBPS है लेकिन फ़ाइव जी 20 GBPS की स्पीड प्रदान करता है।
इसकी लेटन्सी 1 मीली सेकंड तक कम है और यह पिछले वर्ज़न से 100 गुना अधिक ट्रैफिक देता है।
इसके अतिरिक्त यह बिना ड्राइवर वाली कार का संचालन करने मे काम आ सकता है। Virtual reality और Cloud gaming मे भी नये सुधार के लिए सहयोगी बनेगा। तथा मनुष्य के आरोग्य से जुड़ी क्रीटीकल समस्याओं का तेजी से समाधान निकालने के लिए भी काम करेगा।
उदाहरण के लिए अगर किसी पेशंट की रिमोट रोबोटिक सर्जरी हो रही है तो इस तकनीक की वजह से डॉक्टर एक मीली सेकंड मे उसे कमांड दे सकते हैं। वरना अगर कमांड मे देर हो जाती है तो रोबोट शरीर के अन्य पार्ट काट सकता है।
इस टेक्नॉलॉजी की वजह से Connectivity और भी ज्यादा शुद्धता मिलती है।
5जी नेटवर्क से क्या नुकसान है? : Side effects of 5G Network Radiation in Hindi
आधुनिक युग में प्रगत विज्ञान मनुष्य को सुख तो प्रदान करता है किंतु उसके साथ प्रकृति के संसाधनों का उपयोग करने के बाद होने वाले उसके कुछ Disadvantage होते है उसे भी मनुष्य को ही भुगतान पड़ता है। इसलिए हम 5G Network से होने वाले नुकसान के बारे में भी कुछ बातों की चर्चा यहाँ पर करेंगे।
कुछ आम लोगों में यह चर्चा है की इस नयी तकनीक मे जो किरणें उपयोग की गयी है उसका मनुष्य के उपर घातक परिणाम ह सकता है। कोरोना वायरस (COVID-19) को भी उसी के परिणाम स्वरूप मे जोड़कर देखा जा रहा है।
लेकिन इसकी अभी तक कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नही नही हुई है। और चर्चा के लिए कई आधार भी नहीं मिला है।
5G तकनीक के आने के बाद देश की Social media प्लॅट फार्म पर इसके आरोग्य संबंधीत नुकसान को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है।
लोगों का ऐसा कहना है है की इसकी फ्रिक्वेंसी भेजने और काच करने के लिए जो टावर पर एंटेना लगाये जाते है उसके आसपास के एरिया मे फ्रिक्वेंसी का रेडियेशन बहुत ज्यादा होगा जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
लेकिन एक्स्पर्ट का कहना है की ऐसा कुछ नहीं है भारतीय रेग्युलेटरी (TRAI) के नियमों का उल्लंघन नही होता है तो ऐसी कोई संभावना नहीं है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO का कहना है की Radiation से मनुष्य शरीर को कोई फर्क नही पड़ता है बल्कि केवल मनुष्य के शरीर का तापमान बढ़ जाता है। और तापमान बढ़ने से शरीर, सेहत का कोई बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है।
इस Technology के उपयोग के लिए अब सभी लोगों को अपने 4G वाले महंगे कीमती मोबाईल फोन बेकार मे डालकर इस तकनीक की सर्विस देने वाले दूसरे नये फोन खरीदने होंगे। जिसमें देश की नागरिकों का बहुत सारा पैसा खर्च होगा।
और अगर देश के नागरिक विदेशी कंपनियों से नया स्मार्ट फोन खरीदते है तो इसमें देश का भी बड़ा नुकसान होगा।
ये भी पढ़िए
5G नेटवर्क की आवश्यकता क्या है?
दोस्तों हम जानते है की इंटरनेट युग में स्मार्ट संसाधन द्वारा कैसे सारी दुनिया मुट्ठी में आयी है। इन संसाधनों की कनेक्टिविटी के लिए शुद्ध और निर्दोष फ्रिक्वेसी की बहुत आवश्यकता होती है।
इसलिए जब से इंटरनेट का जन्म हुआ है, डेटा को लाने ले जीने के लिए फ्रिक्वेंसी मे संशोधन भी चल रहा है। पहले 1G अर्थात पहला संस्करण उपयोग में आया उसके बाद 2G,3G,4G एक के बाद एक सुधारित संस्करण संशोधित किये गये और अब इन सब को पिछे छोड़कर नया 5G संस्करण गतिशील और सुविधा जनक रूप मे पेश हुआ है।
इसका इतिहास देखकर मुझे लगता है की भविष्य में 6G,7..8..9 पता नहीं और कितने संस्करण संशोधित होंगे। क्योंकि अपडेट ही आधुनिकता के विकास की पहचान है। और आधुनिकता मनुष्य के वर्तमान की आवश्यकता है।
5G नेटवर्क वाले देश कौन से है? – 5G network countries in hindi
1. सऊदी अरब – 5जी स्पीड के मामले में सऊदी अरब पहले नंबर पर है।
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट के अनुसार 5G नेटवर्क की Downlod speed 377.2 Mbps है.
2. दक्षिण कोरिया – दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया है।
यहां 5G नेटवर्क डाउनलोड स्पीड 336.1 Mbps है।
3. ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया इंटरनेट स्पीड के मामले में तीसरे नंबर पर है।
5G नेटवर्क डाउनलोड स्पीड 215.8 Mbps है। और 4G डाउनलोड स्पीड 43.1 Mbps है।
4. ताइवान – ताइवान चौथे नंबर पर है।
ताइवान में 5G नेटवर्क डाउनलोड स्पीड 211.8 Mbps है। और 4G नेटवर्क डाउनलोड स्पीड 32.9 Mbps है।
5. स्पेन- स्पेन का नंबर पांचवा है।
इसकी इंटरनेट स्पीड 201.1 Mbps है। और 4G की डाउनलोड स्पीड 28.6 Mbps है।
आशा करता हूँ की आप Hindi Hints के वेबसाइट से 5G नेटवर्क क्या है? (फायदे और नुकसान) – 5G Network kya hai? in Hindi इस लेख द्वारा सभी आवश्यक जानकारी से परिचित हो चुके होंगे। अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखना। इस लेख को ध्यान से पढने के लिए दिल से धन्यवाद!